आज की ताजा खबर

कानपुर: पांडु नगर में धसी हरमोनी विला की नींव, मची अफरा-तफरी |

top-news

कानपुर। कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित पांडु नगर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरमोनी विला सोसायटी का एक हिस्सा अचानक धंस गया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पूरी सोसायटी को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोसायटी के एक हिस्से के नीचे की जमीन धंसने से बेसमेंट की दीवार प्रभावित हो गई, जिसके चलते वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि आसपास चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण जमीन खिसकी, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


फिलहाल पुलिस और बचाव दल पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को प्रभावित हिस्से से दूर रहने की सलाह दी गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। मेट्रो निर्माण कार्य और जमीन धंसने के बीच किसी संभावित संबंध की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

कानपुर: पांडु नगर में धसी हरमोनी विला की नींव, मची अफरा-तफरी |  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *