आज की ताजा खबर
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर: चैनपट्टी घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग तेज, अजय कुमार लल्लू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 03 Jul, 2026
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के सेवरही ब्लॉक स्थित बांसी नदी के चैनपट्टी घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने इस संबंध में प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर जल्द निर्माण कार्य स्वीकृत कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के चैनपट्टी घाट से जुड़े करीब 100 गांवों के ग्रामीण और किसान प्रतिदिन आवागमन के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं। क्षेत्र के किसान लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए नदी पार करते हैं, लेकिन पीपा पुल नहीं होने के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।
अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पिछले कई वर्षों में इस घाट पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक पीपा पुल का निर्माण नहीं कराया गया। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई बार स्थल निरीक्षण भी किया जा चुका है, लेकिन निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई।
ज्ञापन में मांग की गई है कि चैनपट्टी घाट पर शीघ्र पीपा पुल का निर्माण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों और किसानों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र की कृषि गतिविधियों, स्थानीय व्यापार और ग्रामीणों के दैनिक जीवन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
फिलहाल स्थानीय लोग प्रशासन से इस लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद लगाए हुए हैं।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
कुशीनगर: चैनपट्टी घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग तेज, अजय कुमार लल्लू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







