आज की ताजा खबर

उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा LNG टैंकर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप | मोहम्मद आरिफ की रिपोर्ट

top-news

उन्नाव। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें लगे एलएनजी (LNG) टैंकों से गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मथुरा निवासी चालक धर्मेंद्र चौधरी टाटा जमशेदपुर से 36 टन सरिया लेकर पलवल जा रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे हल्की बारिश के बीच चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।


हादसे के बाद ट्रक में लगे एलएनजी टैंकों से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ज्वलनशील गैस होने के कारण पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को खाली कराया और लगातार पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी रोक दिया गया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गैस रिसाव पर काबू पाने के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा LNG टैंकर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप | मोहम्मद आरिफ की रिपोर्ट  


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *