आज की ताजा खबर

कुशीनगर: कोटेदारों का बड़ा ऐलान! कमीशन बढ़ाने और न्यूनतम आय की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

top-news

कुशीनगर। कुशीनगर में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने राशन विक्रेताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने उचित दर विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने, न्यूनतम मासिक आय की गारंटी सुनिश्चित करने और अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में राशन विक्रेताओं को प्रति क्विंटल मिलने वाला लाभांश अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। बढ़ती महंगाई, दुकान का किराया, परिवहन खर्च, बिजली बिल और अन्य संचालन व्यय के बीच मौजूदा कमीशन में दुकान का संचालन करना और परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।

राशन विक्रेताओं का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेशभर के उचित दर विक्रेता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि कमीशन बढ़ाए बिना सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी संचालन भी प्रभावित हो रहा है।


ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि राशन विक्रेताओं के लिए न्यूनतम मासिक आय की व्यवस्था की जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

फिलहाल ज्ञापन मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है। अब राशन विक्रेताओं की निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

कुशीनगर: कोटेदारों का बड़ा ऐलान! कमीशन बढ़ाने और न्यूनतम आय की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *