आज की ताजा खबर

सीडीओ की जांच खोलेगी एनआरएलएम में 1.56 लाख की चूक या खेल? ० समूह सखियों का मानदेय अधर में

top-news

बरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में 1.56 लाख रुपये के भुगतान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा होने के बाद सीडीओ देवयानी यादव ने जांच शुरू करवा दी है। आलमपुर जफराबाद ब्लॉक की 14 समूह सखियों के मानदेय के लिए स्वीकृत राशि कथित तौर पर क्यारा ब्लॉक के दो सीएलएफ खातों में पहुंच गई, जबकि वास्तविक लाभार्थियों को चार दिन बाद भी भुगतान नहीं मिला। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ।

आरोप है कि हर भुगतान से पहले साझा की जाने वाली वित्तीय स्वीकृति की नोटशीट इस बार न रिकॉर्ड में दिखी और न ही ग्रुप में, जिससे पूरी भुगतान प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई।
पीड़ित समूह सखियों ने ब्लॉक मिशन मैनेजर और जिला स्तर के अधिकारियों से जवाब मांगा है कि आखिर फंड ट्रांसफर ऑर्डर जारी होने के बाद राशि दूसरे ब्लॉक में कैसे पहुंच गई। उधर, विभाग में तीन साल पुराने भोजीपुरा के चर्चित भुगतान प्रकरण की भी चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें तत्काल कार्रवाई हुई थी। हालांकि मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि उपायुक्त (एनआरएलएम) से जवाब तलब किया जाएगा और पूरे प्रकरण की जांच जारी है जल्द जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *