आज की ताजा खबर
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नवाबगंज में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ब्रज अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत विधायक डॉ. एमपी आर्य के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला, जिलाध्यक्ष बोले— संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
- दैनिक लोक भारती
- 03 Jul, 2026
नवाबगंज/बरेली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम नवाबगंज आगमन पर गुरुवार को भाजपा ने अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक डॉ. एमपी आर्य के नेतृत्व में विधानसभा सीमा पर हज़ारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद दर्जनों वाहनों का विशाल काफिला जय श्रीराम, योगी–मोदी जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विधायक आवास पहुंचा। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत से माहौल पूरी तरह भाजपामय दिखाई दिया।
विधायक आवास पर आयोजित समारोह में पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी का संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि नवाबगंज भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की धरती है और यह ऐतिहासिक स्वागत संगठन की मज़बूती तथा कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा का प्रमाण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मज़बूत संगठनात्मक ढांचा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही आगामी चुनावों में पार्टी की विजय का आधार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व ज़िलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, डॉ. ए.के. गंगवार, लेखराज गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थूलाल आर्य, विधायक प्रतिनिधि बबलू गंगवार, रोहित गंगवार, जितिन गिरी, प्रेम प्रकाश रस्तोगी, आचार्य अनुपम पंडित, उमाकांत जोशी, रविशंकर गंगवार, शशिकपूर सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







