आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद: तोरई की सब्जी में गिरी छिपकली, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार | Lok Bharti Digital

top-news

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में तोरई की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका पर सभी को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कुबेरपुर घाट गांव की है। शुक्रवार रात परिवार में तोरई की सब्जी बनाई गई थी। भोजन करने के बाद परिवार के सदस्यों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। बाद में जब घर की एक महिला खाना खाने बैठी तो सब्जी में छिपकली दिखाई दी, जिसके बाद आशंका जताई गई कि भोजन दूषित होने से सभी लोग बीमार पड़ गए।


बीमार होने वालों में राजेंद्र, नीतू, सीमा, कोमल, रामदेवी और आर्यन शामिल हैं। परिजनों ने सभी को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जानकारी जुटा रहा है। चिकित्सकों ने लोगों से भोजन बनाने और परोसने के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा खाने-पीने की वस्तुओं को हमेशा ढककर रखने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

फर्रुखाबाद: तोरई की सब्जी में गिरी छिपकली, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार | Lok Bharti Digital  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *