आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद: सैनिक की 20 वर्षीय बेटी ने लाइसेंसी राइफल से मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

top-news

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंसुआ में भारतीय सेना के एक जवान की 20 वर्षीय पुत्री की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतका अंजली के पिता राजेश कुमार पाल भारतीय सेना में कार्यरत हैं और पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं। शुक्रवार रात घर पर अंजली अकेली थी। उसका भाई ललित किसी काम से बाहर गया हुआ था, जबकि मां भी घर से बाहर थीं।


देर रात करीब 11 बजे जब ललित घर लौटा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद वह पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा, जहां अंजली बेड पर खून से लथपथ पड़ी मिली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवती को उसके पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

फर्रुखाबाद: सैनिक की 20 वर्षीय बेटी ने लाइसेंसी राइफल से मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *