आज की ताजा खबर

रामगंज राजबहा सड़क गड्ढे मे तब्दील,राहगीरों को परेशानी

top-news

भदैयां-सुलतानपुर।  विकासखंड क्षेत्र के  ग्राम पंचायत उचहरा मेन रोड रामगंज राजबहा से जंजीरा दास शंभू नाथ सिंह इंटर कॉलेज नरहरपुर व पाल्हनपुर गांव तक रामगंज पर जाने वाले संपर्क मार्ग का पांच साल पहले ही पीडब्लू डी विभाग ने नवीनीकरण किया गया था। आरोप है कि इस सड़क के निर्माण में खुलेआम मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण साधारण बारिश में ही यह सड़क ग्डों में तब्दील हो गई है और जगह-जगह जलभराव हो रहा है। इससे बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी बृजभान सिंह, राजेश कुमार, रायदीन, अशोक कुमार, अनुराग, जयप्रकाश आदि ने सडक बनाने की मांग जिलाधिकारी से करते हुए आरोप लगाया है कि नवीनीकरण के कुछ समय बाद ही सड़क की गिट्ियां उखड़ने लगी थीं।

ग्रामीणों ने उसी समय पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया था।   ग्रामीणों  ने बताया की कुछ दिन पहले गड्ढे से बचने के लिए जनजीरा दास शंभू नाथ सिंह कॉलेज नरहरपुर को जा रही दो छात्राएं खेत में जा गिरी गानिमत रहेगी अन छात्राओं को ज्यादा चोट नहीं लगी है यदि कोई स्कूल बाहन होता तो निश्चित तौर पर बड़ा हादसा हो सकता था इस मार्ग के निर्माण पर शासन का लाखों रुपए खर्च हुआ है अब गढत्का रूप ले लिया है बरसात के दिनों में राजगीरों को समझ नहीं आता की सडक या गढ्ढा है जिसमे लोग गिरकर घायल हो रहे 
इस बारे में पीब्लूडी जेई राकेश कुमार का कहना है अब नहर विभाग का काम पीडब्लू डी के माध्यम से नहीं होगा इसकी जिम्मेदारी शासन  ने नहर विभाग को सौंप दी है नहर विभाग के जेई पी के यादव से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है प्रशासन को निर्माण के लिए भेजा गया है, धन आने पर निर्माण कार्य कराया जायेगा,

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *