आज की ताजा खबर

नाली सफाई के आश्वासन पर समाजसेवी ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन धरना ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार ने शीघ्र सफाई का दिया भरोसा

top-news

मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के कस्बा सआदतगंज अनूपगंज निवासी समाजसेवी अताउर्रहमान अंसारी ने फ़ैज़ानुल उलूम जूनियर हाई स्कूल से पुतनहिया तालाब तक जाने वाली नाली की सफाई की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अनूपगंज (विकास खंड रामनगर) में अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी।
उनका कहना था कि जब तक नाली की सफाई नहीं कराई जाएगी, तब तक उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने से क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरने की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और नाली की शीघ्र सफाई कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने समाजसेवी अताउर्रहमान अंसारी को खजूर खिलाकर और पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही धरना एवं भूख हड़ताल भी समाप्त हो गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *