आज की ताजा खबर
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चंद रुपये के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत चार घायल
- दैनिक लोक भारती
- 04 Jul, 2026
मसौली (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंधाईपुर में महज 115 रुपये के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक का सिर फट गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, शहजादे आलम पुत्र शराफत अली, मुन्ना पुत्र खैराती तथा सानू पुत्र कल्लू जामुन तोड़कर बेचने बाजार गए थे। देर रात लौटने पर जामुन बिक्री से मिले 115 रुपये के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि मुन्ना, सानू, छोटे मुन्ना और इकलाख ने शराफत अली, शहजादे आलम, साइमा पत्नी तुफैल तथा शबाना पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शहजादे आलम का सिर फट गया, जबकि साइमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। शबाना और जावेद को भी चोटें आईं।मारपीट की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर सफदरगंज पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।हल्का प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







