आज की ताजा खबर

स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर गूंजा सेवा, संस्कार और शिक्षा का संदेश

top-news

बाराबंकी। बाराबंकी के हड़ियाकोल स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मानव सेवा, राष्ट्र निर्माण और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित उनके विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

आश्रम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आश्रम के संस्थापक स्वामी रामदास जी तथा स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सेवा, शिक्षा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रेरक मंत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को सेवा और संस्कार का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

इसी अवसर पर वीतराग संत स्वामी रामदास जी की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संतों और श्रद्धालुओं ने उनके आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *