आज की ताजा खबर

सूने मकान से लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे दंपति, लौटे तो टूटा मिला लॉकर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

top-news

बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 13 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी और लगभग दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के बाहर जाते ही सक्रिय हुए चोर 
कनवा गांव निवासी शिव शंकर यादव अपनी पत्नी के साथ गुरुवार रात पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ससुराल गए थे। शुक्रवार सुबह घर लौटने पर उन्होंने मुख्य दरवाजे के अंदर गैलरी और कमरों के ताले खुले पाए। घर का सामान बिखरा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला।

 तीन लाख नकद और लाखों के जेवर गायब 
जांच करने पर पता चला कि लॉकर में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी तथा लगभग दस लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। पीड़ित ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग 
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *