आज की ताजा खबर

दुष्कर्म के प्रयास से आहत किशोरी ने फांसी लगा दी जान

top-news

फर्रुखाबाद। दुष्कर्म के प्रयास से आहत किशोरी ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। यह जानकारी मिलते ही आरोपी पक्ष के परिजन घरों से फरार हो गये। 
यहसनसनीखेज घटना कोतवाली कायमगंज के ग्राम नरसिंहपुर निवासी अनुराग उर्फ अन्ने जोशी के घर में आज दोपहर को हुई है। नेहा अपने मां-बाप की सबसे बड़ी एकमात्र 14 वर्षीय पुत्री थी। नेहा के पड़ोस में कोयल नट का परिवार रहता है। कोयल नट का रिश्तेदार थाना नवाबगंज के ग्राम राज राठौरा निवासी विकास नट काफी समय से नेहा से एकतरफा प्यार करता था। नेहा आज दोपहर 11 बजे खेतों में शौच करने गई ।नेहा को जाता देख विकास उसके पीछे लग गया।
विकास ने खेत में नेहा के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नेहा ने विकास की हरकतों का विरोध किया इसी बात पर विकास ने उसकी पिटाई की। घटना से आहत नेहा घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। विकास की हरकतों की जानकारी मिलते ही कोयल के परिजन अन्ने के घर पहुंचे और राजीनामा कर माफी मंगवाने के लिए वार्ता करने लगे। इसी दौरान नेहा पंखे में साड़ी बांध कर फांसी पर लटक गई। नेहा को फांसी पर लटका देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। नेहा को तुरंत ही फांसी से नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नेहा के मर जाने की जानकारी होते ही कोयल नट के परिवार के पुरुष घर छोड़कर भाग गए।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला फॉरेंसिक टीम एवं स्वाट टीम मौके पर पहुंची। गांव में बवाल होने के भय से पुलिस नेहा के शव को उठा ले गई, परिजन एवं गांव के लोग पुलिस के पीछे चले गए। कक्षा 8 पास करने वाली नेहा के दो भाई हैं ।पिता खेती एवं पंडिताई का काम करते हैं। विकास के घर पर न मिलने पर पुलिस उसकी मां को कोतवाली ले गई। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया के आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *