आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
औरैया में आवारा कुत्तों के हमले से 40 भेड़ों की मौत, कई घायल; प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन बेला थाना क्षेत्र की घटना, पीड़ित पशुपालक ने मुआवजे की लगाई गुहार
- दैनिक लोक भारती
- 08 Jul, 2026
औरैया। बेला थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक पशुपालक की 40 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य भेड़ें घायल हो गईं। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू कराया है।
जानकारी के अनुसार, बेला बस्ती निवासी पिंटू उर्फ श्रवण कुमार ने अपनी भेड़ों को रात में बाड़े में बांधा था। देर रात अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पशुपालक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में भेड़ें हमले का शिकार हो चुकी थीं। हमले में 40 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गईं।
घटना की सूचना पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन शुरू किया। उपजिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत और घायल भेड़ों का परीक्षण किया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि रात के समय कुत्तों के झुंड लगातार पशुधन और लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
प्रशासन ने पीड़ित को शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
औरैया: आवारा कुत्तों का आतंक! बाड़े में घुसकर 40 भेड़ों को मार डाला, पशुपालक को भारी नुकसान |
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







