आज की ताजा खबर

उन्नाव में केमिकल युक्त कचरे से तालाब में मरीं 90 क्विंटल मछलियां, मत्स्य पालक ने लगाई न्याय की गुहार तालाब में कथित रूप से डाला गया रासायनिक कचरा, लाखों रुपये के नुकसान का दावा एसडीएम ने दिए जांच के आदेश, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन

top-news

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के तारा पश्चिम गांव में एक निजी तालाब में कथित रूप से केमिकल युक्त कचरा डाले जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित मत्स्य पालक ने आरोप लगाया है कि तालाब के समीप अवैध रूप से डंप किए गए रासायनिक कचरे के कारण लगभग 80 से 90 क्विंटल मछलियां मर गईं, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

तारा पश्चिम गांव निवासी सैफुर रहमान सफवी ने आरोप लगाया कि उनके तालाब (गाटा संख्या-1214) के निकट प्लॉटिंग कार्य के नाम पर बड़ी मात्रा में केमिकल युक्त कचरा डलवाया गया। उनका कहना है कि कचरे के पानी में मिलते ही तालाब का जल प्रदूषित हो गया और मछलियां मरने लगीं। कुछ ही दिनों में बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में दिखाई देने लगीं।


पीड़ित के अनुसार, इस घटना से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने भी कचरे से उठ रही दुर्गंध और प्रदूषण की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि बदबू के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर पीड़ित ने आसीवन थाना, उपजिलाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भी उसने न्याय की मांग की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम शुभम यादव ने संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे


उन्नाव: तालाब में डाला केमिकल युक्त कचरा, 90 क्विंटल मछलियां मरीं! मत्स्य पालक को लाखों का चूना |  

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *