आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल, सोनेलाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कमालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

top-news

फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और हत्या के एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, सोनेलाल हत्याकांड के आरोपी वीनेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई 2026 को कमालगंज थाना क्षेत्र में सोनेलाल की हत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मु.अ.सं. 200/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वीनेश और अवधेश नामजद आरोपी थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।


पुलिस का दावा है कि मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी की घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद करने का दावा किया है। मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा भी दर्ज किया गया है। घायल आरोपी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में कराया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 फर्रुखाबाद एनकाउंटर: हत्यारोपी वीनेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर! पैर में लगी गोली, साथी की तलाश जारी |

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *