आज की ताजा खबर

चित्रकूट को 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास एयरपोर्ट, पर्यटन और डिफेंस कॉरिडोर पर जोर, ब्रह्मोस उत्पादन का भी किया उल्लेख

top-news

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जनपद में करीब 950 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चित्रकूट को पर्यटन, आधारभूत संरचना और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि मऊ सराय-अकिल मार्ग, यमुना घाट विकास, रिवर ट्रेनिंग सेंटर और रामघाट पर्यटन विकास जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए यहां विकसित एयरपोर्ट से भविष्य में दिल्ली और लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि चित्रकूट क्षेत्र रक्षा उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि यहां ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादन की दिशा में कार्य हो रहा है और भारत का रक्षा निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब कल्याण, आवास, बिजली, सड़क, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से चित्रकूट की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।


 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 चित्रकूट: सीएम योगी की 950 करोड़ की सौगात! अब ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर एयरपोर्ट तक चमकेगा बुंदेलखंड |

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *