आज की ताजा खबर

बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली थाने का दारोगा गिरफ्तार बिजली चोरी के मुकदमे में कार्रवाई न करने के बदले मांगी थी रिश्वत, सिविल लाइंस थाने में दर्ज हो रहा मुकदमा

top-news

बदायूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एंटी पावर थेफ्ट थाने में तैनात दारोगा कृष्णपाल को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नैथू, थाना अलापुर निवासी हेमराज से बिजली चोरी के मुकदमे में जेल न भेजने और मामले के निस्तारण के नाम पर दारोगा कृष्णपाल ने 6 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।


यह कार्रवाई ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक रामलाल पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा को सिविल लाइंस थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह कार्रवाई सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग कार्यालय में की गई। एंटी करप्शन टीम अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *