आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दोहरी सौगात : शिक्षकों को मिला कैशलेस इलाज व डीबीटी से छात्र लाभान्वित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ एसबीआई के विशेष वेतन पैकेज से भी मिलेगा लाभ
- दैनिक लोक भारती
- 08 Jul, 2026
बाराबंकी । नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित टाउन हॉल में बुधवार को शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र हित में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरण तथा भारतीय स्टेट बैंक और शिक्षा विभाग के बीच हुए एमओयू के तहत विशेष वेतन पैकेज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कई अहम पहल की गई।
स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा 'भुल्लन', भाजपा नेता जवाहर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक तथा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश शाह के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
डीबीटी से विद्यार्थियों को मिली आर्थिक सहायता
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जनहितकारी फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी की खरीद के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता के साथ लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है।
कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बैंकिंग सुविधाओं का वितरण
कार्यक्रम में शिक्षक नदीम अब्बास रिजवी, प्रीति, रिंकी सिंह, विशाल वर्मा, दिवाकर अवस्थी, आलोक यादव, सरिता एवं सुनीता को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। वहीं देवेंद्र कुमार द्विवेदी, दिलीप तिवारी, गिरजेश त्रिपाठी और मंजू को एसबीआई सैलरी अकाउंट की पासबुक वितरित की गई। अधिकारियों ने बताया कि एमओयू के तहत शिक्षकों को टर्म इंश्योरेंस, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया संबल
जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने इस पहल को शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने डीबीटी व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बताते हुए इसकी सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इससे शिक्षा विभाग के कार्मिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे सकेंगे।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राधे श्याम धीमान, नंदिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जैनेन्द्र कुमार, सुनील कुमार गौड़, जिला समन्वयक पुनीत कुमार श्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, डॉ. पीयूष कुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षा विभाग, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों की उपस्थिति रही।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







