आज की ताजा खबर

2.02 करोड़ से संवरेगा 356 वर्ष पुराना कोटवा धाम, जनपदीय पर्यटन को बढ़ावा सतनाम पंथ की तपोस्थली का होगा कायाकल्प श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, लोग बोले आभार मुख्यमंत्री जी

top-news

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा और नैमिषारण्य के बाद अब सरकार की विशेष नजर बाराबंकी के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर भी है। इसी क्रम में सिरौलीगौसपुर स्थित 356 वर्ष पुराने समर्थ साहेब बाबा जगजीवन दास मंदिर, कोटवा धाम को मुख्यमंत्री पर्यटन विकास परियोजना के तहत 202.51 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। परियोजना के लिए 150 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। 

 सतनाम पंथ की तपोस्थली को मिलेगा नया स्वरूप 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सभी धर्मों और पंथों के आस्था स्थलों का समान भाव से विकास कर रही है। सतनाम पंथ के प्रमुख तीर्थ कोटवा धाम में यात्री निवास, शौचालय, चेंजिंग रूम, भव्य प्रवेश द्वार, पेयजल, सौंदर्यीकरण और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।


  बाराबंकी की बढ़ेगी धार्मिक और पर्यटन पहचान

कोटवा धाम बाबा जगजीवन दास की तपोस्थली है, जहां हर वर्ष माघ शुक्ल सप्तमी पर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वर्ष 2025 में 57.34 लाख से अधिक पर्यटकों के बाराबंकी आगमन का उल्लेख करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस परियोजना से जिले की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी तथा स्थानीय रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

 गुणवत्ता और समयबद्धता पर रहेगा जोर 

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलें और बाराबंकी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सके।

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *