आज की ताजा खबर

रेलवे स्क्रैप की अवैध निकासी पर आरपीएफ का शिकंजा

top-news

बाराबंकी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रेलवे स्क्रैप की कथित अवैध निकासी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप बरामद किया है।

 

 उपनिरीक्षक रवि मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सतीश कुमार शर्मा, नृपेन्द्र सिंह, मोहम्मद हामिद, हमीदुल फकीर, रफीक अली, सनवर और सोनू के विरुद्ध रेलवे संपत्ति से जुड़े प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरपीएफ ने वाहन और स्क्रैप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि स्क्रैप किसके निर्देश पर बाहर ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *