आज की ताजा खबर

घाघरा का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने दवाएं व मेडिकल टीमें कीं तैयार

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। मानसून के सक्रिय होने और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, फिर भी संभावित स्थिति को देखते हुए रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसीलों में बाढ़ चौकियां सक्रिय कर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

 

अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि राहत सामग्री की व्यवस्था पूरी कर ली गई है तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बाढ़जनित बीमारियों, सर्पदंश और आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए दवाएं, मेडिकल किट और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

वहीं रामनगर उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी ने तहसीलदार विपुल सिंह के साथ नदी किनारे बसे गांवों का निरीक्षण कर सभी बाढ़ चौकियों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *