आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
222 वाहन बिना परमिट और 116 बिना फिटनेस
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
जौनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 27 थाना क्षेत्रों में जांच के दौरान कुल 338 स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें 222 वाहन बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे, जबकि 116 वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो चुका था। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।परिवहन विभाग द्वारा 1 जुलाई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत अब तक 168 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें 47 वाहनों का चालान किया गया और 11 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया।जांच के दौरान 24 स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त मिला या वे निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं, 23 वाहन बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इन गंभीर अनियमितताओं के आधार पर विभाग ने चालान और सीज की कार्रवाई की। एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट कराएं तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







