आज की ताजा खबर

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएसए में हुआ वृहद वृक्षारोपण, एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

top-news

मंत्री राकेश सचान ने बरगद का पौधा लगाकर किया अभियान का शुभारंभ

कुलपति बोले- एग्रो-फॉरेस्ट्री से बढ़ेगी हरियाली और किसानों की आय

कानपुर | लोक भारती

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए बरगद का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मंत्री राकेश सचान ने कहा कि माँ और पेड़ दोनों जीवन के आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.आर. सिंह ने बताया कि सीएसए ने इस मानसून सत्र में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक किसानों को एग्रो-फॉरेस्ट्री अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और सेना के अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के नाम की पट्टिका पौधों के साथ लगाकर अभियान को भावनात्मक स्वरूप दिया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और वाटर बैग वितरित किए गए, जबकि परिसर में औषधीय पौधों और जैविक खाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *