आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में बंदरों के हमले से छत से गिरे शोरूम संचालक की मौत, क्षेत्र में दहशत

top-news

पानी की टंकी का लीकेज देखने छत पर गए थे व्यापारी, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

घटना के बाद लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर जताई चिंता, कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में बंदरों के हमले के बाद छत से गिरने से एक शोरूम संचालक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ठंडी सड़क स्थित 'फैशन वर्ल्ड' शोरूम के संचालक जगदीश यादव (52) रविवार देर रात अपने घर की छत पर पानी की टंकी का लीकेज देखने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों के झुंड के आक्रामक होने पर वे घबरा गए और संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे खाली प्लॉट में गिर पड़े।

परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के कारण आई गंभीर चोटें उनकी मौत का कारण बनीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों के आतंक पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

फर्रुखाबाद: बंदरों के हमले से शोरूम संचालक की दर्दनाक मौत, छत से गिरकर गई जान | Lok Bharti Digital

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *