आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में खेत की गूल में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

top-news

देर रात तक घर नहीं लौटने पर तलाश करने पहुंचे परिजनों को खेत में मिला शव

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू

फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर में खेत की सिंचाई के दौरान एक युवक की गूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय शरद यादव उर्फ बबलू अपने खेत पर गया था, जहां सबमर्सिबल से निकल रहे पानी की गूल बह रही थी। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पहुंचने पर उसका शव गूल के पानी में पड़ा मिला।

परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कायमगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा देवी, दो बेटे विकास और विनय, तथा एक बेटी नैना को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई सुनील यादव, जो कानपुर के मूलगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं, भी मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे


LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *