आज की ताजा खबर

र्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश चंदा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

top-news

आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने का किया प्रयास

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी, अवैध तमंचा और बांका छुरी बरामद

फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के कायमगंज कोतवाली पुलिस टीम गोवध अधिनियम के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी चंदा उर्फ चाँद मियां को उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी के लिए मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के समीप जंगल में लेकर गई थी।

बरामदगी के दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा से छूटकर भाग निकला और झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध .315 बोर तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बांका छुरी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस मुठभेड़, फायरिंग और बरामदगी के संबंध में कायमगंज कोतवाली में अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *