आज की ताजा खबर

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कलेक्ट्रेट में लगेगा विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर

top-news

पीलीभीत। पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने  70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में 14 जुलाई  से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं तथा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पात्र लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं, ताकि उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *