आज की ताजा खबर

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक सीट पर डॉ. सुनीत गिरी बने प्रत्याशी, शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील

top-news

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की चुनाव समिति की लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यपालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक निर्वाचन के लिए डॉ. सुनीत गिरी को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए शिक्षकों से डॉ. गिरी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
डॉ. सुनीत गिरी युवा शिक्षक नेता हैं और इससे पूर्व हुए शिक्षक विधायक चुनाव में भी प्रत्याशी रह चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला वर्तमान शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दानिश अख्तर से माना जा रहा है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा एवं प्रांतीय प्रतिनिधि सतीश चंद्र गंगवार ने सिद्धीकी नेशनल इंटर कॉलेज और आर्य कन्या  इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. सुनीत गिरी शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से विधान परिषद में उठाने में सक्षम हैं और शिक्षक हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षकों को वर्तमान में प्राप्त कई महत्वपूर्ण सुविधाएं, जैसे वेतन वितरण अधिनियम, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य अधिकार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लंबे संघर्ष का परिणाम हैं। ऐसे में शिक्षकों के वर्तमान अधिकारों और सम्मान को बनाए रखने के लिए डॉ. सुनीत गिरी को प्रथम वरीयता का मत देना आवश्यक है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक शिक्षक से अपने साथ दो नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान भी किया गया। इसके अलावा चुनाव प्रचार के तहत मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर प्रचार संबंधी स्टीकर भी लगाए गए। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शिक्षकों का व्यापक समर्थन डॉ. सुनीत गिरी को प्राप्त होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *