आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में बेटे ने की पिता की हत्या, जमीन विवाद में ईंट और कुर्सी से हमला कर ली जान

top-news

शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम, जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित

फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रोहिला गांव में जमीन विवाद के चलते एक बेटे पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, 68 वर्षीय रामदास घर पर सो रहे थे। आरोप है कि उनका बेटा श्याम कुमार उर्फ रामू शराब के नशे में घर पहुंचा और जमीन बेचने को लेकर विवाद के दौरान पहले चारपाई पलट दी, फिर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में ईंट और कुर्सी से हमला करने से रामदास की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। घर में आर्थिक विवाद भी चल रहा था। आरोप है कि वह पहले भी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर चुका था, जिसके चलते परिवार के सदस्य उससे अलग रहने लगे थे।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और मामले की जांच जारी है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *