आज की ताजा खबर

पीलीभीत जिला अस्पताल में छात्रा की हत्या, सीटी स्कैन रूम में सहपाठी ने चाकू से किया हमला

top-news

हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल, बरेली में इलाज के दौरान हुई मौत

बीच-बचाव में स्टाफ कर्मी भी घायल, आरोपी छात्र मौके से गिरफ्तार

पीलीभीत | पीलीभीत जिला अस्पताल में सोमवार को एक पैरामेडिकल छात्रा की उसके सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैरामेडिकल छात्र सागर ने अपनी सहपाठी कशिश पटेल पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में कशिश गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची अस्पताल की स्टाफ कर्मी निधि भी घायल हो गईं।


घायल कशिश को तत्काल जिला अस्पताल से बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के तुरंत बाद अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस ने आरोपी छात्र सागर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में हुई इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

पीलीभीत: जिला अस्पताल में सहपाठी की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी छात्र गिरफ्तार | Lok Bharti Digital

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *