आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चलते टेंपो से गिरकर युवक गंभीर घायल, चालक पर धक्का देकर फेंकने का आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 14 Jul, 2026
पाली के अतर्जी मोड़ के पास हुआ हादसा, घायल को हायर सेंटर रेफर; पुलिस जांच में जुटी
पाली, हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में अतर्जी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर टेंपो चालक और उसके साथी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक चलते टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान चालक ने उसे जानबूझकर चलते वाहन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के गुजीदेई गांव निवासी प्रमोद दिवाकर (35) पुत्र रामसागर मंगलवार को किसी कार्य से पाली कस्बा आया था। दोपहर बाद वह गांव निवासी बड़े भैया के टेंपो से परेली जाने के लिए बैठा। प्रमोद के मुताबिक रवाना होने से पहले दोनों ने पाली में शराब पी थी। गर्रा पुल पार कर अतर्जी मोड़ के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने उसे चलते टेंपो से धक्का देकर नीचे फेंक दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया। सूचना मिलने पर पाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







