आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
हाईकोर्ट के आदेश को लागू कराने के लिए मुखर हुए शिक्षामित्र
- दैनिक लोक भारती
- 14 Jul, 2026
टेट/सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों ने न्यायालय के आदेशों के तत्काल अनुपालन की उठाई मांग, बीएसए की अनुपस्थिति में डीसी ने लिया ज्ञापन
सुल्तानपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश और अपर राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज टेट/सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता संघ की जिलाध्यक्ष नीतू द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय के आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की।
बीएसए की अनुपस्थिति में ज्ञापन जिला समन्वयक (डीसी) अपूर्वा त्रिपाठी ने प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवधेश कुमार श्रीवास्तव एवं 419 अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में आदेश पारित किया था। इसके अनुपालन में 19 जून 2026 को अपर राज्य परियोजना निदेशक ने भी सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब तक आदेशों का पालन नहीं हो सका है। शिक्षामित्रों का कहना है कि आदेशों के अनुपालन में हो रही देरी के कारण उन्हें सेवा संबंधी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन और शिक्षा विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर न्यायालय के आदेशों को लागू कराने की मांग की। जिला समन्वयक अपूर्वा त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि न्यायालय के आदेश एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई कराते हुए प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
इस दौरान पुष्पा वर्मा, गायत्री वर्मा, वंदना पांडेय, पुष्पा देवी, साधना सिंह, रिंकू वर्मा, नीलम तिवारी, रामलखन, रीता देवी, रमेश यादव, उपमा सिंह, भूमिका सिंह, संजय श्रीवास्तव, शोभावती देवी, रीता वर्मा, पुष्पाबेन यादव, अविनाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में याची शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







