आज की ताजा खबर

फरेंदा में स्कूल बसों की सुरक्षा जांच में 5 वाहनों का चालान

top-news

फरेंदा, महराजगंज।  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा फरेंदा कस्बा क्षेत्र में संचालित स्कूल/कॉलेज बसों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की तथा फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।




निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों एवं संबंधित प्रबंधकों को सभी स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से संचालित रखने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अग्निशामक यंत्र एवं पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखने तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 05 वाहनों का चालान करते हुए ₹10,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *