आज की ताजा खबर

नमस्ते दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, वर्दी और स्वच्छता किट वितरित

top-news

फरेंदा, महराजगंज।  नगर पंचायत आनंद नगर कार्यालय में 'नमस्ते दिवस' के अवसर पर सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता वीरों का सम्मान किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से 'नमस्ते दिवस' के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें सफाई वर्दी एवं स्वच्छता किट वितरित की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का समर्पण, परिश्रम और सेवा भाव ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर की मजबूत नींव है। नगर पंचायत उनके सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अनुज भारती, आकांक्षी अधिकारी, आदित्य चौधरी, नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *