आज की ताजा खबर

रास्ता व सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों की डीएम ने की मौके पर जांच सरकारी भूमि, रास्ते एवं खलिहान पर अवैध कब्जे के मामलों में अधिकारियों को दिया त्वरित निस्तारण का निर्देश

top-news

देवरिया I जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन एवं वास्तविक स्थिति की जांच कर समाधान सुनिश्चित कराने की पहल की है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम पिपरा चंद्रभान निवासी यमला सिंह ने सरकारी बंजर एवं रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की, जिसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी राजस्व टीम मौके पर पहुंचे। फरियादी ने गाटा संख्या 242 -क की बंजर भूमि तथा गाटा संख्या 242-ख के रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। जांच के दौरान रास्ते की भूमि सहित सरकारी जमीन का सीमांकन कराया  तथा रास्ता चलायमान स्थिति में पाया ।

 

खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा के तहसील न्यायालय में लंबित वाद शीघ्र निस्तारण का निर्देश 

 

उक्त ग्राम पंचायत में ही खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित प्रकरण की भी जांच कराई । कुछ दिन पहले राजस्व टीम द्वारा इस भूमि को खाली कराया गया था तथा इससे संबंधित मुकदमा धारा-122बी के अंतर्गत तहसीलदार न्यायालय में वाद विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने न्यायालय में प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

जनता दर्शन के दौरान ही ग्राम सेमरी निवासी मंगरू द्वारा आराजी संख्या 384, जो रास्ते की भूमि है, पर अवैध कब्जा कर आवागमन बाधित किए जाने की शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में तहसीलदार एवं  थाना प्रभारी बघौचघाट को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिए।

पिपरा चंद्रभान में निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, तहसीलदार के.के. मिश्र, लेखपाल, कानूनगो, ग्रामवासी एवं फरियादी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *