आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुख्यमंत्री से लोकार्पण कराने की तैयारी: जीडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा खोराबार योजना, ताल रिंग रोड, कन्वेंशन सेंटर और नक्षत्रशाला के कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 14 Jul, 2026
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने सोमवार को अभियंत्रण अनुभाग के प्रगतिशील कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह लक्ष्य रखा गया कि सभी प्रमुख परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों, ताकि उनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जा सके।
बैठक में खोराबार आवासीय योजना, निर्माणाधीन फ्लैट्स, ताल रिंग रोड (फेज-2), शहर में बन रहे कन्वेंशन सेंटर (कल्याण मण्डपम्) और वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण समेत ज्ञान विज्ञान वाटिका के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
खोराबार आवासीय योजना के तहत सड़कों, नालियों, पार्कों और आवासीय भूखंडों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया गया कि 217 प्लॉट का विकास हर हाल में 31 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाए, ताकि आवंटियों को पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मिनी एमआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के निर्माण कार्य को अक्टूबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
ताल रिंग रोड (फेज-2) परियोजना को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए और इसे सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
कन्वेंशन सेंटर (कल्याण मण्डपम्) परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए बशारतपुर में बन रहे मिनी कन्वेंशन सेंटर को 31 जुलाई तक तथा नकहा नंबर-02 स्थित कन्वेंशन सेंटर को 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इन परियोजनाओं को शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके अलावा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला (प्लैनेटेरियम) के आधुनिकीकरण एवं ज्ञान विज्ञान वाटिका के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देते हुए 20 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर में विज्ञान और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी बनी रहे।
समीक्षा बैठक में विशेष कार्य अधिकारी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, अधिशासी अभियंता (विद्युत) संजय सिंह सहित अभियंत्रण अनुभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंतागण उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







