आज की ताजा खबर

विकास भवन परिसर में सहजन के पौधों का वितरण

top-news

शाहजहांपुर। पौधारोपण महाअभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विकास भवन परिसर में सहजन (मोरिंगा) के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में किया गयज्ञंइस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सहजन के पौधे वितरित कर अपने घर, खेत और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।अधिकारियों ने बताया कि सहजन (मोरिंगा) एक अत्यंत उपयोगी एवं औषधीय पौधा है। इसकी पत्तियों, फलियों और फूलों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसकी फलियों का उपयोग सब्जी और पत्तियों का उपयोग भोजन व औषधि के रूप में किया जाता है।उन्होंने बताया कि सहजन कम पानी में भी आसानी से विकसित हो जाता है और तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। यह हरित आवरण बढ़ाने, वायु की गुणवत्ता सुधारने तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से वृक्षारोपण महाअभियान-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *