आज की ताजा खबर

538 मतदाताओं के नाम पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर सौंपा ज्ञापन

top-news

फतेहपुर । विधानसभा क्षेत्र बिंदकी में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल 'दयालु गुप्ता' ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि 10 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची के परीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में त्रुटियां सामने आई हैं। आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के भाग संख्या 1 से 478 तक के अवलोकन में 538 मतदाताओं के नाम दो-दो बार दर्ज पाए गए हैं। सपा नेता ने मांग की है कि मतदाता सूची में दर्ज सभी कथित दोहरे नामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से यह स्थिति उत्पन्न हुई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रकाशित मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कर त्रुटियों को दूर करने की भी मांग की गई है। दयालु गुप्ता ने बताया कि एक ही नाम दो दो बार दर्ज हैं, बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है इसको सुधरवाने के लिए ज्ञापन देकर मांग की गई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *