आज की ताजा खबर

पीलीभीत में 7.53 करोड़ की जल शक्ति विभाग की आधुनिक परियोजना का लोकार्पण: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया उद्घाटन

top-news

पीलीभीत, 15 जुलाई 2026: प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज जनपद के पिपरिया संतोष में बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के नवनिर्मित आधुनिक कार्यालय एवं आवासीय परिसर का विधि-विधान से पूजन व फीता काटकर लोकार्पण किया। करीब 753.10 लाख रुपये की लागत से तैयार यह परिसर अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल कनेक्टिविटी और उन्नत कार्य प्रणालियों से लैस है।
समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। उन्होंने बताया कि परिसर में ही अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए उच्च स्तरीय आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है, जो उनके कार्य-जीवन संतुलन को बेहतर बनाएगा। संपूर्ण परियोजना में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीन बेल्ट जैसे पर्यावरण अनुकूल उपायों का विशेष ध्यान रखा गया है।
मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक 110 नहरों का सिंचाई हेतु पुनरुद्धार किया है। उन्होंने भूजल स्तर सुधारने के लिए वर्षा जल को मेड़बंदी व हार्वेस्टिंग सिस्टम से रोकने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत बांसुरी व स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,मुख्य अभियंता (शारदा) एच.एन. सिंह, अधीक्षक अभियंता बरेली त्रयंबक त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पी.पी. गौतम , अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड पूरनपुर समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *