आज की ताजा खबर

वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत: सिसवा पहुंचे डीएम-एसपी, परिजनों को निष्पक्ष जांच और हरसंभव सहयोग का भरोसा

top-news

लखनऊ के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी युवा वैज्ञानिक की मौत, अधिकारियों ने परिवार से मिलकर जताई संवेदना

महराजगंज। लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत के बाद महराजगंज के सिसवा बाजार स्थित इंदिरा नगर में शोक का माहौल है। घटना के दो दिन बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी राहुल सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों के साथ बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है तथा जो भी सत्य होगा, उसे सामने लाया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने परिजनों से कहा कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है और किसी भी आवश्यकता पर वे सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारियों के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत वैज्ञानिक राहुल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। अब परिजनों की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

महराजगंज: वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत पर प्रशासन का बड़ा कदम, डीएम और एसपी ने की परिवार से मुलाकात | 

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *