आज की ताजा खबर

कार्तिक गुप्ता ने पहले प्रयास में नीट उत्कृष्ट अंकों के साथ किया उत्तीर्ण, घर में खुशी का माहौल

top-news

खड्डा कुशीनगर। जनपद के जटहां बाज़ार के लोगों के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। कि उनके गांव का निवासी एक लाल ने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों  उत्तीर्ण कर क्षेत्र जनपद का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार जटहां बाज़ार निवासी यशवंत गुप्ता के पुत्र कार्तिक गुप्ता ने प्रथम प्रयास में ही इंटरमीडिएट एवं नीट की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर शानदार सफलता हासिल की है।

जिससे क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन हो गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग कार्तिक को दिली मुबारकबाद और ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रथम प्रयास में कार्तिक गुप्ता ने सफलता का परचम लहरा दिया है।


उनके माता-पिता अपने पुत्र पर गर्व कर रहे थे। इसके पिता ने कहा कि यह कठिन परीक्षा में मेरा बेटा कार्तिक प्रथम स्थान लाया है इससे घर में और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लोगों द्वारा कार्तिक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *