आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बदायूं सड़क हादसा: खाटू श्याम दर्शन को जा रहे बुआ-भतीजे की मौत, किशोरी गंभीर घायल
- दैनिक लोक भारती
- 19 Jul, 2026
खाटू श्याम दर्शन को जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, बदायूं में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
वजीरगंज क्षेत्र के बरीपुरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, किशोरी गंभीर घायल
अलीगढ़ से मायके आई थीं महिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच
बदायूं । बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार बरीपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यम कुमार सिंह अपनी बुआ नरेखा (40) और एक किशोरी के साथ मोटरसाइकिल से मनोना स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बरीपुरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम कुमार सिंह और उनकी बुआ नरेखा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल किशोरी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका नरेखा अलीगढ़ की निवासी थीं और अपने मायके बरीपुरा आई हुई थीं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







