आज की ताजा खबर

कुशीनगर: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

top-news

कुशीनगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सखौली गांव में रास्ते में रोककर ईंट और चाकू से किया हमला, पीड़ित ने पुरानी रंजिश का लगाया आरोप

परिवार का दावा- 2022 में भी कुल्हाड़ी से हुआ था हमला, इस बार भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सखौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल हरेंद्र प्रजापति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

पीड़ित हरेंद्र प्रजापति के अनुसार, विवाद की शुरुआत वर्ष 2022 में गुमटी हटाने को लेकर हुई थी। उनका आरोप है कि टीकर निवासी अब्दुल लगातार समझौते का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि घटना वाले दिन आरोपी ने रास्ते में रोककर पहले ईंट से हमला किया और फिर चाकू से वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। उनके अनुसार वर्ष 2022 में भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार के कई सदस्यों को घायल कर दिया था। उस समय हरेंद्र की पत्नी गुड्डी, उनके भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिवार का आरोप है कि उस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए और उसने दोबारा हमला कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/348gDN_r2K4

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *