आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महराजगंज: सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव
- दैनिक लोक भारती
- 19 Jul, 2026
महराजगंज: सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज, व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
जिला कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों ने सिसवा को तहसील का दर्जा देने की उठाई मांग
नौतनवा में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और सदस्यता अभियान तेज करने का भी लिया गया निर्णय
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को सिसवा बाजार स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन में जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न नगरों से पहुंचे व्यापारियों ने स्थानीय समस्याओं, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने सिसवा बाजार को तहसील का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकमत होकर समर्थन जताया तथा सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि सिसवा क्षेत्र की बढ़ती आबादी और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए तहसील का दर्जा मिलना आवश्यक है।
बैठक में नौतनवा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। व्यापारियों का कहना था कि इससे क्षेत्र के व्यापार, आवागमन और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में शासन और रेलवे प्रशासन को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को तेज करने का भी निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि जनहित और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन भविष्य में भी एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
https://youtube.com/shorts/3LehXkf4Ttg
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







