आज की ताजा खबर

कुशीनगर सांसद एमपी एमएलए कोर्ट में हुए पेश न्यायालय ने फैसला किया सुरक्षित

top-news

किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर 2009 हुए आंदोलन का मामला

 कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दुबे शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यह मामला वर्ष 2009 के गन्ना मूल्य भुगतान आंदोलन से जुड़ा है, जिसमें उनके खिलाफ खड्डा और रामकोला थानों में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुनवाई के दौरान सांसद श्री दुबे ने अपने अधिवक्ता अशोक सिंह के साथ अदालत में अपना पक्ष प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

अब इस मामले में अगली निर्धारित तारीख पर अदालत अपना निर्णय सुना सकती है। कोर्ट में पेशी के बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत में न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए तथ्यों के आधार पर न्याय मिलने की उम्मीद व्यक्त की।


सांसद के अधिवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि अदालत में सभी आवश्यक तथ्यों और कानूनी पक्षों को प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है, जिसे अगली तारीख पर सुनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 2009 में गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हुए आंदोलन से संबंधित है।

उस दौरान खड्डा और रामकोला थाना क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद सांसद विजय कुमार दुबे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *