आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फकीरहवा से उठी स्वास्थ्य क्रांति की नई अलख स्वच्छ जल एवं साफ-सफाई ही बचाएगी नौनिहालों की जान-पप्पू पांडेय
- दैनिक लोक भारती
- 19 Jul, 2026
बीमारियों से मुक्त व स्वस्थ समाज ही राष्ट्र की असली ताकत-दीपनारायन अग्रवाल
वरिष्ठ समाजसेवी के संरक्षण में 'स्वच्छ रहो, पुरस्कार पाओ' आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
पडरौना कुशीनगर। जनपद के पडरौना विकास खंड के फकीरहवा स्थित वाल्मीकि समाज व मलिन बस्तियों में
रविवार को भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व व वरिष्ठ समाजसेवी दीपनारायन अग्रवाल के संरक्षण में 'स्वच्छ रहो, पुरस्कार पाओ' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन पूर्व प्रधान मनोज कुमार गौंड ने किया। इस दौरान दीपनारायन अग्रवाल ने कहा कि बीमारियों से मुक्त व स्वस्थ समाज ही हमारे राष्ट्र की असली ताकत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पप्पू पांडेय ने जल-जनित रोगों पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज की 90 प्रतिशत बीमारियों और मासूमों में होने वाले इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार), डायरिया, हैजा व टाइफाइड का मुख्य कारण दूषित जल और गंदगी है। उन्होंने कहा कि पानी को उबालने व ढककर रखने जैसी थोड़ी सी सावधानी से इन जानलेवा बीमारियों को खत्म किया जा सकता है।
इस मुहिम के तहत बस्तियों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। जिसमें अपने घर, शरीर और पानी को साफ रखने वाले सर्वश्रेष्ठ परिवारों को चिन्हित कर संगठन की तरफ से प्रथम पुरस्कार 1100, द्वितीय पुरस्कार 800 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता को लेकर सामग्रियां (सर्फ, साबुन, कीटनाशक) वितरित की गईं। पप्पू पांडेय ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों में सिर्फ सामग्री बांटना नहीं, बल्कि लोगों की सोच और आदतों में बदलाव लाना है।
'स्वच्छ रहो, पुरस्कार पाओ' प्रतियोगिता के ज़रिए हम परिवारों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं, ताकि सफ़ाई हर घर का संस्कार बन जाए। उन्होंने ने कहा बीमारियों के खिलाफ लड़ाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि जागरूकता से जीती जाती है। जब फकीरहवा का हर नागरिक पानी को ढककर रखने और अपने आस-पास सफ़ाई बनाए रखने की ज़िम्मेदारी खुद ले लेगा, तभी यह क्षेत्र पूरी तरह रोग-मुक्त बन पाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पप्पू , संतोष, मोहन, हरिंदर, गेना, सुगंधि, मातली, फेकनी, रमिया, रामंती आदि सैकड़ों परिवार उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







