आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर देखकर तहसीलदार पर धारा 30 का अनुपालन न करने का लगाया आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 19 Jul, 2026
तहसील प्रशासन द्वारा उसके पत्र पर दूसरे का चढ़ाया गया नाम, पोर्टल से किया गया डीएम का आदेश गायब-पीड़ित
कुशीनगर। जनपद के कसया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा नरकटिया निवासी एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा डीएम को पत्र देकर कसया तहसील के राजस्व टीम द्वारा चक मार्ग संख्या 76 की पमाइश में धारा 30 का अनुपालन न करते हुए चक मार्ग को उसके खेत में निकालने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की गई है।
उक्त तहसील अंतर्गत ग्राम सभा नरकटिया निवासी अनुपम सिंह पुत्र दवन सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि 1 जुलाई 26 के पत्र को संज्ञान लेते हुए आपके आदेशानुसार कसया तहसील के राजस्व टीम के द्वारा चकमार्ग संख्या 76 का पैमाइश किया गया लेकिन धारा 30 का अनुपालन न करते हुए जबरन उसके खेत में चक मार्ग निकाल दिया गया।
इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद भी उसको तहसील प्रशासन द्वारा चक मार्ग पैमाइश का फील्ड बुक अभी तक नहीं दिया। इसी के साथ पीड़ित ने उसके रसीद संख्या 30075724474 पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज करने व प्रार्थना पत्र पर डीएम द्वारा दिए गए आदेश को पोर्टल से हटवाने का भी तहसीलदार कसया पर आरोप लगाया है।
इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि 1 जुलाई को राजस्व टीम द्वारा चक मार्ग की पैमाइश के दौरान भूचित्र के अनुसार बीच सड़क से 20 कड़ी होने के बावजूद 30 कड़ी चक मार्ग का पैमाइश किया गया। तथा राजस्वटीम द्वारा धारा 30 का अनुपालन करते हुए बीच सड़क से पश्चिम तरफ करीब 40 कड़ी के बाद 15 कड़ी चकमार्ग कायम कर पीड़ित से खुंटा गड़वाते हुए फोटो लेने के पश्चात पत्रावली पर हस्ताक्षर कराया गया।
तथा उसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने अपने सामने खूंटा उखड़वाकर पीड़ित के खेत में गढ़वा दिया गया और उसका रकबा भी पूरा नही किया गया जिसको लेकर अगले दिन डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।
इसके साथ ही उसने तहसील प्रशासन द्वारा बिना कोई सूचना दिए की जेसीबी मशीन मंगवाकर चक मार्ग को सही जगह ना भरते हुए उसके खेत में भरवा दिया गया। लेकिन जिस काश्तकारों के खेत में चकमार की भूमि है उसको आज तक खाली नहीं कराया गया। अप मामले को लेकर पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाये हुए चकमार को सही जगह भरवाने व पैमाइश की फील्ड बुक देने की मांग की गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







