आज की ताजा खबर

श्री लंका के बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध की तपोस्थली में कियापूजा अर्चना

top-news

इकौना - श्रावस्ती।  बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में श्री लंका के बौद्ध अनुयायियों ने अपनी रीति रिवाज में बोधि वृक्ष पर बौद्ध भिक्षु दीपालोक  थेरो की अध्यक्षता में  फूल  पूजा अर्चना किया।  इस दौरान बौद्ध भिक्षु सुमेधा ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध के अनमोल विचारों से व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा मिलती है। 

यही कारण है कि भारत समेत दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं।गौतम बुद्ध से जुड़ी ऐसी कई कहानियां हैं, जिससे जीवन में सफलता ने नए और सटीक मार्ग प्रशस्त होते हैं।


सफलता शब्द हर किसी को लुभाती है और हर कोई सफलता को प्राप्त करना चाहता है, लेकिन सफलता हर किसी को नहीं मिल पाती।लेकिन आपने सोचा है कि आखिर इसका कारण क्या है।इसका जवाब आपको गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी इस कहानी से मिलेगा।

इस कहानी के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि, सफलता के लिए किए जाने वाले प्रयासों में हमसे कहां चूक हो जाती है, जिस कारण असफलता का सामना करना पड़ता है । इस दौरान बौद्ध अनुयाई मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *